उत्तम पाल सिंह पुरनी की परिक्रमा यात्रा में पहुंची हजारों की भीड़

मुंदी.। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह के सुपुत्र कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के द्वारा लगातार 4 वर्षों से तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत परिक्रमा का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु उनके साथ ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर भगवान ओमकारेश्वर एवं ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और पूजन अभिषेक करते है।
इस वर्ष भी कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के नेतृत्व में ओंकार पर्वत परिक्रमा का आयोजन किया गया जो शुक्रवार शुभम 11:00 बजे ओमकारेश्वर की आदिवासी धर्मशाला से होकर निकली जिसमें मांधाता विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 से 25000 लोगों ने पहुंच कर इस परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए यह परिक्रमा यात्रा पूरे ओंकार पर्वत की गई।
ओंकार पर्वत परिक्रमा यात्रा को लेकर कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी एवं उनके पिता पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी और करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में किसान संघ युवा संगठन के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंवर पंकज राज सिंह पुरनी के द्वारा पिछले कई दिनों से इस यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही थी जहां कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के द्वारा मांधाता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर जनसंपर्क किया गया और लोगों से इस यात्रा में पहुंचने का निवेदन किया गया था जिसकी वजह से इस यात्रा में हजारों लोगों ने पहुंचकर कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के निवेदन पर परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए।
इस परिक्रमा की एक खासियत और देखने में आई जब यह परिक्रमा यात्रा का कारवां निकल रहा था तब इसमें जाति धर्म का भेद भुलाकर मुस्लिम भाइयों ने भी शिरकत की और ओमकारेश्वर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्र के तरक्की और अमन चैन की कामना की वही क्षेत्र की महिलाओं एवं बड़े बुजुर्गों ने भी भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
माना जाता है कि आने वाले 2018 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी एवं पूर्व विधायक ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी के द्वारा ओंकारेश्वर परिक्रमा में अधिक तादद में लोगों को लाने का उद्देश्य धार्मिक तो था ही परंतु इस यात्रा के माध्यम से कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी मांधाता विधानसभा क्षेत्र से 2018 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दावेदार के तौर पर दमदारी से अपनी दावेदारी करते हुए अपनी शक्ति का एहसास भी संगठन को करा दिया जिससे संगठन को इस युवा दावेदार को नजरअंदाज करना मुश्किल लगता है।
जहां इस यात्रा में करीब 600 वाहन से परिक्रमा यात्रियों को ओमकारेश्वर लाया गया वही उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई।
ओंकार पर्वत परिक्रमा में कुंवर उत्तम पाल सिंह पुरनी के साथ ठाकुर राजनारायण सिंह पुरनी कुंवर पंकज राज सिंह पुरनी एवं आदिम जनजाति मोर्चा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मकड़ाई के राजा अजय शाह धन सिंह दरबार,दिग्विजय सिंह चौहान,जगदीश चौहान,सुनील चौहान,महिपाल सिंह पुनासा,मनोज जैन बीड,नवीन राठौर,अंकित ठाकरे,रोहित ठाकरे,मोहम्मद भाई मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment