Posts

मजदूरो की एक दिवसीय भूख हड़ताल

Image
मजदूरो की एक दिवसीय भूख हड़ताल बैतुल -  बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सचिव अजाबराव खासदेव द्वारा बताया गया कि बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा आज देशभर में कॉन्ट्रैक्ट वर्करों के शोषण के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई जिसमें बैतूल के बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों द्वारा भी भूख हड़ताल की गई जिसमें प्रमुख मांगे (1)श्रम कानूनों का पालन किया जाए (2) वेतन का भुगतान डायरेक्ट बैंक अकाउंट में किया जाए (3) ठेका मजदूरों की छटनी करना बंद किया जाए (4)केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान किया जाए (5) सभी ठेका मजदूरो का ईपीएफ अनिवार्य किया जाए | भूख हड़ताल में सभी श्रमिकों ने विशेष सहयोग दिया

मजदूरों की एक दिवसीय भूख हड़ताल

Image
मजदूरों की एक दिवसीय भूख हड़ताल बैतुल - बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के सचिव अजाबराव खासदेव द्वारा बताया गया कि बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा आज देशभर में कॉन्ट्रैक्ट वर्करों के शोषण के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल की गई जिसमें बैतूल के बीएसएनएल कॉन्ट्रैक्ट श्रमिकों द्वारा भी भूख हड़ताल की गई जिसमें प्रमुख मांगे (1)श्रम कानूनों का पालन किया जाए (2) वेतन का भुगतान डायरेक्ट बैंक अकाउंट में किया जाए (3) ठेका मजदूरों की छटनी करना बंद किया जाए (4)केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान किया जाए (5) सभी ठेका मजदूरो का ईपीएफ अनिवार्य किया जाए | भूख हड़ताल में सभी श्रमिकों ने विशेष सहयोग दिया
Image
*घर घर आएंगे गणपति बप्पा* खुटला कला गणेश चतुर्थी के आते ही लगी सजी दुकाने जहां शहरों के जैसे ही आज गांव में भी गणेश जी की मूर्तियों की अलग-अलग जगह दुकानें सजी वही ग्राम खुटला में एक ऐसी दुकान जहां हर साल अलग अलग प्रकार की मूर्तियों को लाकर चेतन राठौर द्वारा इसे सजाया जाता है वह विक्रय किया जाता है उनका कहना है कि व हर वर्ष मूर्तियों को नए-नए कलाकृतियों द्वारा बनाई हुई लाते हैं वह विक्रय करते हैं प्रति वर्ष उनकी संख्या बढ़ती जा रही है यहां आस-पास के गांव वाले भी आकर उनकी दुकान से ही मूर्तियों को लेकर जाते हैं वही उनका मानना है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विराजमान करना बहुत ही शुभ माना जाता है अपने घर की सभी सुख दुख को विघ्नहर लेते हैं इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता माना जाता है

छात्र छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकाली गई

Image
छात्र छात्राओं द्वारा मतदान जागरूकता रैली निकाली गई  खुटला कला - शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटला कला के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई यह रैली हाई स्कूल से प्रारंभ होकर गांव में भ्रमण करती हुई वापस पहुंची जहाँ शाला प्रभारी एच आर कड़ोले ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान करना मतदाता का अधिकार होता है अतः हम सब को मतदान अवश्य करना चाहिए रैली में शिक्षक पूनमचंद सावनेर, जयराम सहीते, सोनू वर्मा व अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे
Image
जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनासा पहुंचे .मुंदी.। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खंडवा जिले मे जन आशीर्वाद यात्रा के साथ आम जनता के बीच में मौजूद रहे उनके साथ पत्नी साधना सिंह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी प्रभात झा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान मंत्री विजय शाह भी साथ में थे। जनता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पुनासा पहुंचे जहां नर्मदा नगर हेलीपैड पर मुख्यमंत्री और प्रभात झा का स्वागत करने के लिए मांधाता विधायक लोकेंद्र सिंह तोमर एवं नगर परिषद अध्यक्ष मुंदी संतोष राठौर ने किया नर्मदा नगर से कार में सवार होकर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा का काफिला रोड शो करते हुए पुनासा मुख्य मार्गो से होता हुआ स्टेडियम ग्राउंड पहुंचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अनेक योजनाओं का शिलान्यास किया इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मंच पर भव्य स्वागत किया गया मंच से सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुनासा तहसील को मध्य प्रदेश मैं सबसे विकसित बताया ...

खुले हुए चेम्बर में गिरी गौमाता, अहिप और राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बचाए प्राण*

Image
*खुले हुए चेम्बर में गिरी गौमाता, अहिप और राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बचाए प्राण* *खंडवा/नर्मदानगर -* आज दिनांक 23 अगस्त 2018 को खंडवा जिले के नर्मदानगर में आई टाइप कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक ड्रेनेज चेम्बर खुला रहने के चलते एक गौ माता उस ड्रेनेज चेम्बर के भीतर गिर गई । उक्त घटना की सूचना प्रातः लगभग 7:30 बजे प्राप्त होते ही अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्तागण मौके पर पहुँचे और गौमाता को ड्रेनेज चेम्बर के भीतर से सुरक्षित बाहर निकाला तथा गौ माता के प्राणों की रक्षा की । इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल अध्यक्ष योगेश जी राजपूत, अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् उपाध्यक्ष दीपक जी मालवीय, सतीश  जी कामड़े, अनिल जी जाटव, दीपक जी और आई टाइप कॉलोनी के निवासी बन्धु संजय जी विश्वकर्मा, अमित स्वामी जी सहित अन्य बन्धु सहयोग हेतु उपस्थित रहे ।

खुटला कला - संत सिंगाजी महाराज की ध्वज यात्रा का किया स्वागत

Image
खुटला कला - संत सिंगाजी महाराज की ध्वज यात्रा का किया स्वागत निमाड़ के प्रसिद्ध संत श्री सिंगाजी महाराज का 459 वा समाधि दिवस सिंगाजी धाम छलपी में मनाया गया जहां प्रदेश के साथ ही देश के अनेक गुणों से सिंगाजी महाराज के अनुयाई और भक्त शामिल हुए लोगों ने निशान लेकर कई किलोमीटर की पदयात्रा कर आसपास के क्षेत्र से भी टोलियों के साथ सिंगाजी धाम पहुंचे और सिंगाजी महाराज को निशान समर्पित किया वही संत सिंगाजी सरकर खुटला कला के अध्यक्ष अभिषेक ठाकरे ने गवली समाज के अध्यक्ष संजय पटेल द्वारा निकाली ध्वज यात्रा जो की महेश्वर तहसील के पिप्ल्या गांव से निकली गई जिसका स्वागत किया    जहां रविवार को समाधि दिवस पर करीब 200000 श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया जगह-जगह भंडारे में प्रसादी का आयोजन किया गया था.। संत सिंगाजी महाराज के भक्त तो पूरे देश में फैले हुए हैं और इस बात का उदाहरण समाधि स्थल पर रविवार को देखा गया जहां करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने आसपास के क्षेत्र सहित प्रदेश एवं देश के अनेक गुणों से भी श्रद्धालु पवित्र निशान लेकर पैदल ही सिंगा महाराज के समाधि स्थल पहुंचे और सिंगा महार...